पटना, जनवरी 29 -- गर्दनीबाग हाईस्कूल मैदान में चल रही सिपाही भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा में फर्जीवाड़े के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवक दूसरे के बदले शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होने आये थे। जांच के दौरान इनकी चलाकी पकड़ी गई। इसके बाद सभी को गर्दनीबाग पुलिस के हवाले कर दिया गया। गर्दनीबाग थानेदार प्रमोद कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि की। पुलिस के मुताबिक लिखित में शामिल हुए अभ्यर्थियों की जगह पर ये शारीरिक परीक्षा में शामिल होने आए थे। जांच के दौरान फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ, जिसके बाद सभी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार लोगों में खुशबुद्दीन अंसारी (सीवान), कुणाल कुमार (कटिहार), शिवम कुमार (बक्सर), पंकज कुमार (दरभंगा), रोशन कुमार (रोहतास) और विजित कुमार (नवादा) शामिल हैं। कागजी कार्रवाई करने ...