कौशाम्बी, दिसम्बर 9 -- फतेहपुर के धाता की एक महिला को शातिरों ने दूसरे का मकान दिखाकर रुपया ऐंठ लिया। महिला ने रजिस्ट्री के दबाव बनाना शुरू किया तो उसको धमकी दी गई। महिला की तहरीर पर सैनी कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। फतेहपुर के धाता की उर्मिला देवी ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि टेढ़ीमोड़ निवासी कमल सिंह और कंथुआ निवासी रमेश कुमार ने उसको मकान दिलाने के लिए बुलाया। उसको एक मकान दिखाया। मकान पसंद आने पर बेचने का सौदा तय हुआ। एडवांस के नाम पर दोनों ने उससे 70 हजार रुपया 28 दिसंबर वर्ष 2023 को आनलाइन लिया। फोन-पे पर रुपया लिया गया था। इसके बाद उसने कई बार मकान बेचने की बात कही, लेकिन वह टालमटोल करते रहे। जब उसने पता किया तो बताया गया कि जिस मकान को उसने देखा है, वह किसी दूसरे का है। इसके बाद उसने रुपया मांगा तो उसको धमकी दी गई। स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.