सहारनपुर, फरवरी 18 -- देवबंद नगर में आवार कुत्तों का आतंक है कि खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। मंगलवार को स्कूल जा रहे दो भाइयों पर हमला करने के बाद बुधवार को फिर से कुत्तों ने एक किशोरी और उसके मासूम भाई को उसी मोहल्ले में काटकर घायल कर दिया। देवबंद-गंगोह बाइपास मार्ग स्थित नौगजा पीर निवासी शमीम का चार वर्षीय अरहम घर के बाहर खेल रहा था कि अचानक दो कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। शोर की आवाज सुनकर उसकी बहन अरशी (16) उसे बचाने आई तो कुत्तों ने उस पर भी हमला कर घायल कर दिया। परिजनों और आस पड़ोस के लोगों ने किसी तरह कुत्तों को वहां से भगाते हुए दोनों बच्चों को बचाया। शमीम के मुताबिक कुत्तों ने उसके दोनों बच्चों पर हमला कर उनके चेहरे को नोंचकर बुरी तरह घायल कर दिया। क्षेत्रवासियों ने नगरपालिका प्रशासन से कुत्तों से निजात दिलाने की मांग की ...