नई दिल्ली, जनवरी 23 -- बिहार के मुजफ्फरपुर से पति पत्नी के रिश्तों तल्खी और ससुर की गलतफहमी के बीच उलझे परिवार की तबाही की खबर है। दहेज के लिए जिस पत्नी की हत्या के आरोप में पति 11 साल से भागा-भागा फिर रहा था वह अपने नए हसबैंड के साथ गांव वापस लौट तो खलबली मच गई। पति के परिजनों को अब राहत की सांस नसीब हुई है। महिला के पिता ने अपने दामाद पर बेटी की हत्या कर लाश गायब कर देने का आरोप लगाया था। मुजफ्फरपुर के मीनापुर थाना क्षेत्र के मदारीपुर कर्ण निवासी वकील पासवान ने 2015 में दहेज की खातिर पुत्री की हत्या कर शव गायब करने का केस दर्ज कराया था। वकील पासवान ने दामाद ललन पासवान समेत उसके परिवार के पांच सदस्यों को नामजद आरोपी बनाया था। महिला 11 साल बाद गुरुवार को मीनापुर थाने पर पहुंच गई। कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद पुलिस ने उसे पिता के घर पह...