मुजफ्फरपुर, जुलाई 21 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में वोकेशनल कोर्स के तहत दूसरी मेरिट लिस्ट के तहत सोमवार को दाखिला पूरा हो गया। सीसीडीसी प्रो. मधु सिंह ने बताया कि अब तीसरी मेरिट लिस्ट जारी होगी या ऑनस्पाट एडमिशन लिया जायेगा। इसके लिए कुलपति का आदेश लिया जायेगा। दूसरी मेरिट लिस्ट में 348 विद्यार्थियों के नाम जारी किये गये थे। इनमें 200 विद्यार्थियों ने दाखिले लिये हैं। उधर, स्नातक के पारंपरिक कोर्स में दूसरी मेरिट लिस्ट जारी करने का कुलपति ने आदेश जारी कर दिया है। डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह ने कहा कि मंगलवार को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जायेगी। दूसरी मेरिट लिस्ट में 35 हजार विद्यार्थियों के नाम हैं। पहली मेरिट लिस्ट में 80 हजार छात्रों के दाखिले हुए हैं। पहली मेरिट लिस्ट में 1 लाख 21 हजार 350 छात्रों के नाम जारी कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.