मुरादाबाद, फरवरी 19 -- मझोला थाना क्षेत्र में महिला ने अपने पति को दूसरी महिला से बातचीत करते पकड़ लिया। पीड़िता के अनुसार उसने पति को गैर महिला से बात करने से मना किया तो उसने तीनत तलाक दे दिया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। दो देवर उससे छेड़छाड़ और अश्लीलता करते थे, जिससे परेशान होकर वह मझोला के जयंतीपुर चौकी क्षेत्र में पति के साथ रह रही थी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसके पति समेत सात ससुरालियों पर केस दर्ज किया है। थाना मझोला के जयंतीपुर चौकी क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका निकाह 29 अप्रैल 2018 को रामपुर के पटवाई थाना क्षेत्र निवासी युवक से हुआ था। निकाह के बाद से पति और ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज के लिए उसे परेशान करने लगे। दो देवर उसके ऊपर बुरी नजर रखते थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.