हरिद्वार, फरवरी 7 -- हरिद्वार, संवाददाता। नगर निगम की मेयर किरण जैसल और 60 पार्षदों ने ऋषिकुल परिसर में बने पंडाल में शपथ ली। डीएम कर्मेन्द्र सिंह ने मेयर को शपथ दिलाई। इसके बाद मेयर ने पार्षदों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद मंच पर ही मेयर किरण जैसल के धन्यवाद ज्ञापन के साथ ही पहली बैठक भी हुई। इससे पहले बोर्ड बैठक के रजिस्टर पर सभी पार्षदों ने धन्यवाद प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए। इसके बाद मेयर किरण जैसल नगर निगम परिसर में अपने कार्यालय पहुंची। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों से भी मुलाकात की। उनके साथ कार्यालय पहुंचकर फोटो खिंचवाने वालों की भी देर तक भीड़ लगी रही। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मंच पर विधायक मदन कौशिक, विधायक आदेश चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, पूर्व मेयर मनोज गर्ग आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.