सहारनपुर, जनवरी 19 -- दारुल उलूम वक्फ में वार्षिक परीक्षा में सोमवार को तलबा (छात्र) ने विभिन्न विषयों की लिखित परीक्षा दी। परीक्षाएं संस्था की अतियाबुल मसाजिद के हॉल में आयोजित की गई। इस दौरान वार्षिक परीक्षा में कक्षा दो से कक्षा छह और दौरा ए हदीस के तलबा ने अपने विषयों की लिखित परीक्षा दी। हुज्जतुल इस्लाम एकेडमी, तफसीर और अंग्रेजी विभाग के तलबा (छात्रों) ने भी लिखित परीक्षा में भाग लिया। दारुल उलूम वक्फ के नायब मोहतमिम मौलाना शकैब कासमी ने बताया कि नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराई जा रही है। कहा कि यदि कोई तलबा नकल करते हुए मिला तो उसके खिलाफ निष्कासन जैसी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बताया कि रमजान माह से पूर्व सभी परीक्षाएं पूर्ण कर संस्था की छुट्टी कर दी जाएगी। जिससे रमजान के महीने में रिजल्ट घोषित कर ईद के बाद नए तलबा की प्रवेश परीक्षाए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.