प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 9 -- कुंडा कोतवाली के झंखरही जमेठी गांव निवासी दिनेश कुमार पटेल ने पुलिस को तहरीर दी। आठ जनवरी की सुबह करीब सात बजे परिवार के ही कुछ लोगों ने उसकी बूढ़ी मां सुग्गी देवी को गालियां देते हुए पीटा और जान से मारने की धमकी दी। दिनेश पटेल का आरोप है कि इसके पहले 25 दिसम्बर को भी उसकी मां सुग्गी देवी के साथ इन लोगों ने मारपीट की थी। लेकिन परिवार की बात होने से उसने कोई कार्रवाई नहीं किया। लेकिन जब दूसरी बार इन लोगों ने उसकी मां के साथ मारपीट की तो उसने पुलिस को तहरीर दी। पीड़ित दिनेश पटेल की तहरीर पर पुलिस ने विपिन, नितिन, उर्मिला देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...