दरभंगा, नवम्बर 17 -- दरभंगा। केवटी से लगातार दूसरी बार विधायक बनने पर डॉ. मुरारी मोहन झा को रविवार को कार्यकर्ताओं ने सम्मानित किया। भाजपा नेता सह समाजसेवी डॉ. एमके शुक्ला ने भी डॉ. झा को बधाई दी। विधायक डॉ. झा ने कहा कि मेरे आवास पर लगातार लोग शुभकामनाएं देने आ रहे हैं। यह स्नेह मेरे लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं है। आप सभी का धन्यवाद, क्योंकि आपका विश्वास ही इस सेवा यात्रा को शक्ति देता है। आपसे मिलने वाला हर पल मुझे आपकी उम्मीदों को और बेहतर तरीके से पूरा करने की प्रेरणा देता है। आपके इस विश्वास और आशीर्वाद के साथ केवटी को नई ऊर्जा और नई दिशा देने का मेरा संकल्प और भी मजबूत हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...