गोरखपुर, जनवरी 13 -- गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता प्रांतीय स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी संघ का चुनाव रविवार को लखनऊ में राजभवन के सामने डिप्लोमा इंजीनियरिंग भवन में हुआ। चुनाव में पर्यवेक्षक के तौर पर महानिदेशालय परिवार कल्याण से नामित डॉ. अमित सिंह एवं राज्य कर्मचारी संघ परिषद के अपर महामंत्री डॉ. नरेश उत्तम रहे। इस अधिवेशन में गोरखपुर में तैनात सुनीता पटेल प्रदेश अध्यक्ष चुनी गईं। वह इस पद पर लगातार दूसरी बार चुनी गई हैं। अधिवेशन में प्रदेश अध्यक्ष पद पर तीन दावेदार मौजूद रहे। ऐसे में मतदान कराना पड़ा। प्रदेश के कुल 298 स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी द्वारा मतदान किया गया। सुनीता पटेल 92 मत प्राप्त कर विजयी रहीं। उन्होंने बताया कि जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी के 24 रिक्त पद एवं स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी के 221 रिक्त पदों का अधियाचन शासन से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.