नैनीताल, मई 29 -- भवाली। गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज भवाली के सभागार में गुरुवार को शिक्षक-अभिभावक संघ की आम सभा हुई। इस दौरान केसी लोहनी ने बीते वर्ष का आय-व्यय का विवरण रखा। विद्यालय की प्रगति के लिए अभिभावकों ने विचार रखे। प्रधानाचार्य सीमा बर्गली ने विगत वर्ष के कार्यों पर संतोष व्यक्त किया और उपलब्धियों की जानकारी दी। प्रबंधक हिमानी पांडे ने भी संबोधित किया। नए सत्र के लिए सर्वसम्मति से मनोज कुमार को दूसरी बार पीटीए अध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी को पूरी तत्परता से निभाएंगे। पदेन उपाध्यक्ष प्रधानाचार्या सीमा बर्गली, उपसचिव सूरज गोदियाल, कोषाध्यक्ष ममता खनेड़ा को चुना गया। विमला रावत, गिरीश चंद्र उप्रेती और सुशीला को संघ का सदस्य बनाया गया। अध्यापक वर्ग से ललित चंद्र लोहनी और मीनाक्षी जोशी को सदस्य ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.