चम्पावत, मई 15 -- राजकीय शिक्षक संघ की ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया। विनोद प्रकाश गहतोड़ी लगातार दूसरी बार चम्पावत ब्लॉक के अध्यक्ष बने। जबकि भूपेश जोशी को सचिव चुना गया। इससे पूर्व शिक्षकों ने अधिवेशन में समस्याओं पर विचार विमर्श किया। चम्पावत जीजीआईसी सभागार में राजकीय शिक्षक संघ का ब्लॉक स्तरीय अधिवेशन हुआ। मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, विशिष्ट अतिथि शंकर दत्त पांडेय और बीईओ राधेश्याम खर्कवाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्नयन गोष्ठी हुई। जिसमें शिक्षकों ने समस्याओं पर विचार विमर्श किया। साथ ही स्कूलों शैक्षणिक स्तर आगे बढ़ाने पर चर्चा की। बाद में सर्वसम्मति से ब्लॉक कार्यकारणी का गठन किया गया। जिसमें विनोद प्रकाश गहतोड़ी को दूसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा अमित कुमार व बीना जोशी को उपाध्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.