गोंडा, जनवरी 9 -- दूसरी फाइल गोंडा : ऋतेश्वर महाराज ने शूटिंग रेंज में साधा निशाना फोटो नंबर - 21 - शूटिंग रेंज में निशाना लगाते सद्गुरु महाराज नवाबगंज (गोंडा), संवाददाता। नंदिनी नगर से विदा होने से पहले शुक्रवार को सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज का काफिला नवाबगज-गोंडा हाईवे पर स्थित सांसद करण भूषण शरण सिंह के शूटिंग रेंज पर पहुंचा। शूटिंग के विश्व स्तरीय संसाधनों को देखकर ऋतेश्वर महराज ने प्रशंसा की। इस दौरान कैसरगंज सांसद करण भूषण शरण सिंह ने सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज के हाथों में बंदूक देते हुए शूटिंग की तकनीक बताते हुए निशाना लगाने का आग्रह किया। सदगुरू महराज ने भी इन पलों को सुखद और यादगार बनाते हुए सटीक निशाना साधा। सदगुरू महाराज का यह रुप देख कर लोग अचंभित हो गए। मौके पर मौजूद मीडिया कर्मियों से सदगुरु ने बताया की पढ़ाई के दौरान बतौर एनसीसी क...