जमशेदपुर, मार्च 19 -- खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग रुक-रुक कर खाद्यान्न दे रहा है और बीच का अनाज देना भूल भी जा रहा है। पीछे का हिस्सा गायब कर आगे का आवंटन जारी करने का ताजा उदाहरण नमक के मामले में सामने आया है। पूर्वी सिंहभूम को नमक का आवंटन मिला है। यह आवंटन अक्तूबर से दिसंबर 2024 के लिए मिला है। पिछली बार अप्रैल से जून तक का ही नमक दिया गया था। जुलाई से सितंबर का नमक लोगों को नहीं मिला है। यह इकलौता मामला नहीं है। ग्रीन कार्ड वालों के चावल आवंटन का भी यही हाल है। दिसंबर 2023 में चावल देने के बाद अप्रैल 2024 से चावल दिया गया। इस बीच की अवधि तीन माह अर्थात जनवरी, फरवरी और मार्च का चावल देना सरकार भूल गई। धोती-साड़ी योजना का भी यही हाल है। पिछली सरकार के समय तो यह योजना ही बंद हो गई थी। जब हेमंत सोरेन सरकार आई तो इसे फि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.