फतेहपुर, फरवरी 5 -- चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र में एक छात्र ने वीडियो बना ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। युवक की मौत के बाद उसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। जिसमें वह लड़की की शादी दूसरी जगह करने और लड़की के पिता, भाई से परेशान होकर जान देने की बात कह रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर जांच में जुट गई है। कल्यानपुर थाना के हसनापुर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर गुरुवार सुबह एक युवक का क्षत विछत शव पड़ा देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। युवक की पहचान पड़ोसी गांव ममरेजपुर निवासी 24 वर्षीय नयन कैथल के रुप में हुई। जो शहर के शांति नगर स्थित एक डिग्री कालेज में बीए-द्वितीय वर्ष का छात्र था। युवक ने जान देने से पहले वीडियो बनाया था। जो उसकी इंस्टाग्राम आईडी से ...