गंगापार, अगस्त 12 -- शंकरगढ़ हिन्दुस्तान संवाद। विकासखंड शंकरगढ़ के ग्राम पंचायत जोरवट में आंगनबाड़ी कार्यकत्री की नियुक्ति में विवाद की जांच प्रक्रिया पूरी हो गई है। जांच में नियुक्त आंगनबाड़ी दूसरे गांव की निवासिनी पाई गई है। आगे की कार्रवाई चल रही है। ग्राम निवासिनी प्रतिमा सिंह ने उपजिलाधिकारी बारा, जिलाधिकारी व जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रयागराज को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि कार्यकत्री पद पर चयनित स्मिति सिंह पत्नी अनूप सिंह इस ग्राम पंचायत की निवासिनी नहीं हैं। उपजिलाधिकारी बारा के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक जोरवट, लेखपाल वा बीएलओ की संयुक्त टीम ने जांच की। रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि स्मिति सिंह ग्राम पंचायत जोरवट की निवासिनी नहीं हैं और उनका नाम यहां की मतदाता सूची में भी दर्ज नहीं है। जानकारी लेने पर उपजिलाधिकारी बारा प्रेरणा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.