मुजफ्फर नगर, अगस्त 19 -- मुजफ्फरनगर, संवाददाता। मां शाकंभरी विश्वविद्यालय के संबंध डिग्री कालेजों में दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। इसके तहत सोमवार को देर शाम विश्वविद्यालय ने दूसरी ओपन मेरिट लिस्ट कोलेजों को भेजी। लिस्ट आज कालेज में चस्पा होगी, जिसके बाद आज से तीन दिन दाखिले का अवसर छात्र-छात्राओं को मिलेगा। मां शाकंभरी विश्वविद्यालय के कालेजों में 28 जुलाई से पहली मेरिट लिस्ट के दाखिले शुरू हो गए थे। इसके बाद तीन अगस्त को दूसरी मेरिट लिस्ट के दाखिले हुए, जो दो दिन में चले। इसके बाद तीसरी मेरिट लिस्ट विश्वविद्यालय से जारी हुई। तीसरी मेरिट लिस्ट कालेजों में चस्पा होने के बाद बड़ी संख्या में कालेजों की सीटे भरी गई। खाली सीटों को भरने के लिए ओपन मेरिट लिस्ट चस्पा हुई। पहली ओपन मेरिट लिस्ट एक सप्ताह पूर्व सोमवार को जारी हुई थी, जिसमें 14 अग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.