प्रयागराज, फरवरी 21 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की तैयारी हो रही है। रेलवे बोर्ड ने ट्रेनों में बोर्डिंग प्वाइंट बदलने की सुविधा को और अधिक सुविधाजनक बनाने का प्रस्ताव दिया है। इस संबंध में 19 फरवरी 2026 को रेलवे बोर्ड की ओर से सीआरआईएस के प्रबंध निदेशक को पत्र जारी किया गया है। रेलवे बोर्ड में निदेशक (पैसेंजर मार्केटिंग-II) संजय मनोचा की ओर से जारी पत्र (संख्या 2026/टीजी-I/20/11) में बताया है कि वर्ष 2019 के कामर्शियल सर्कुलर संख्या 17 के तहत यात्रियों को बोर्डिंग प्वाइंट बदलने की सुविधा दी गई थी। वर्तमान व्यवस्था के अनुसार यात्री प्रथम आरक्षण चार्ट तैयार होने तक ही अपना बोर्डिंग स्टेशन बदल सकते हैं। हालांकि, अब ट्रेनों के प्रस्थान से 10 से 20 घंटे पहले प्रथम आरक्षण चार्ट तैयार होने की व्यवस्था लागू होन...