नोएडा, अक्टूबर 7 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित एसकेए दिव्या सोसाइटी में दूषित पेयजल की समस्या गहराती जा रही। दूषित पेयजल के सेवन से मंगलवार को सोसाइटी के 70 से अधित लोग बीमार हो गए। वहीं, अब तक 270 लोग बीमारी की चपेट में आ चुके। प्राधिकरण की टीम भी मंगलवार को जांच के लिए सोसाइटी पहुंच थी, टीम की जांच में रिपोर्ट में ई-कोलाई बैक्टीरिया पाया गया। सोसाइटी में रहने वाले लोगों ने बताया कि परिसर में 400 परिवार रहते हैं। सोसाइटी में करीब 15 दिनों से दूषित पेयजल की आपूर्ति हो रही है। इसके कारण अब तक 270 लोग बीमारी की चपेट में आ चुके। दूषित पेयजल के सेवन से मंगलवार को भी सोसाइटी के 70 से अधित लोग बीमार हो गए। बीमार पड़े अधिकतर लोगों को उल्टी, पेट दर्द और डायरिया की शिकायत है। इतना ही नहीं लोगों को एक या दो दिन के लिए अस्पताल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.