नोएडा, जनवरी 16 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-51 होशियापुर गांव के लोगों ने दूषित जल आपूर्ति से परेशान होकर शुक्रवार को प्रदर्शन किया। लोगों को स्वास्थ्य खराब होने की चिंता सता रही है। होशियापुर गांव के गली नंबर-16 निवासी हरवीर यादव ने बताया कि प्राधिकरण में लगातार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा। ग्रामीण दूषित जल पीने के लिए मजबूर हो हैं या उनको बाजार से बोतल बंद पानी खरीदना पड़ रहा है। प्राधिकरण की ओर से समस्या का समाधान न करने पर ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीण वीके यादव ने बताया कि घंटेभर से अधिक समय तक प्रदर्शन किया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही शुद्ध जल की आपूर्ति नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो लोग सड़क पर उतरकर जाम लगा सकते हैं। प्राधिकरण अधिकारियों से मांग है कि समस्य...