बागपत, जून 17 -- रमाला थाना क्षेत्र का बुढ़पुर गांव फिर से चर्चाओं में हैं, कारण वही पुराना हैं। गांव से होकर बहने वाले गंदे नाले जिसमे रमाला चीनी मिल का गंदा रसायनयुक्त पानी बहकर आता हैं इसके अलावा दूषित हिंडन व कृष्णा नदी का पानी गंभीर बिमारी परोस रहा है। ग्रामीणों का दावा है कि गांव में 12 लोगों की चंद दिनों में ही मौत हो गई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की थ्योरी बिल्कुल अलग है और उसका कहना है कि ये मौतें पांच महीने से भी अधिक समय में हुई हैं जिनमें अधिकतर स्वभाविक मौत हैं। रमाला थाना क्षेत्र का बुढ़पुर, दोघट थाना क्षेत्र का सुजती, माँगरोली, रहतना गांव इन दो नदियों के कारण अभिशाप बना हुआ है। दर्जनों ग्रामीणों की हड्डियां दूषित पानी के कारण कमजोर हो चुकी हैं। यह सब चिकित्सकों से ग्रामीणों द्वारा कराई गई जांच में पुष्ट हो चुका है। ग्रामीणों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.