नई दिल्ली, फरवरी 8 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। जनकपुरी में कई ब्लॉक में लोगों के घरों में गंदा पानी आ रहा है। इस वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों के अनुसार, पानी की समस्या को दूर करने के लिए विभाग ने सड़क पर गड्ढे खोदकर पाइप लाइन की मरम्मत का कार्य शुरू किया है, लेकिन इसे तय समयसीमा में पूरा नहीं किया जा सका। यह गड्ढे अब लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गए हैं। बी-1 सी ब्लॉक के आरडब्ल्यूए के कोषाध्यक्ष संदीप वासन ने बताया कि पानी की आपूर्ति को लेकर चार दिन पहले विभाग को पत्र लिखा है। हमारे ब्लॉक में सुबह-शाम गंदा पानी नलों में आ रहा है। इस ब्लॉक में डेढ़ सौ फ्लैट हैं और सैकड़ों लोग रहते हैं। उन्होंने बताया कि बीते डेढ़ वर्षों से लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए विभाग ने हमा...