हल्द्वानी, जनवरी 16 -- रामनगर, संवाददाता। शहर में पानी की आपूर्ति नियमित नहीं होने और दूषित पानी की आपूर्ति से नाराज नगरपालिका के सभासदों ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। अधिशासी अभियंता मनोज कुमार गंगवार को सौंपे ज्ञापन में सभासदों ने बताया कि शहर में कुछ क्षेत्रों में पानी की लाइनें टूटी हुई हैं और पानी भी दूषित आ रहा है। जल संस्थान के अधिकारियों से कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। कई बार फोन किया लेकिन फोन उठ नहीं उठाया जाता है। सभासदों ने जल्द समस्याओं का समाधान करने की मांग की है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता ने बताया कि प्राथमिकता से समस्या का समाधान किया जाएगा। इस दौरान सभासद तनुज दुर्गापाल, शमीम अहमद, नदीम अंसारी, सचिन कुमार, सलमान सलमानी, नवीन सुनेजा, शबाना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.