कानपुर, जनवरी 9 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। शहर में दूषित जलापूर्ति की समस्या को लेकर सेंट्रल बार एसोसिएशन की ओर से स्थायी लोक अदालत में मुकदमा दाखिल किया गयाा है। तर्क दिया गया है कि शहर के अनेक क्षेत्रों में पुरानी पाइप लाइनों में लीकेज होने से दूषित पानी पेयजल लाइनों में पहुंच जाता है। इससे पेयजल दूषित हो रहा है। पेयजल का उपयोग बंद करना पड़ा है। स्थायी लोक अदालत ने नगर आयुक्त और महाप्रबंधक जलकल को समन जारी कर रिपोर्ट मांगी है। मामले की अगली सुनवाई नौ फरवरी को होगी। सेंट्रल बार एसोसिएशन के महामंत्री प्रवीण फाइटर ने नगर आयुक्त और महाप्रबंधक जलकल के खिलाफ दो दिन पूर्व परिवाद दाखिल करते हुए कहा कि इंदौर जिले के भागीरथपुरा इलाके में दूषित जलापूर्ति के चलते 16 लोगों की मौत हो गई। दूषित पानी पीने से सैकड़ों लोग बीमार हो गए हैं। इसी कड़ी में ...