नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- बदलते मौसम का असर सबसे पहले बच्चों की सेहत पर पड़ता है। बच्चों की इम्यूनिटी कमजोर होने की वजह से सर्दी-खांसी जैसी समस्याएं उन्हें सबसे ज्यादा परेशान करने लगती हैं। अगर अब तक आप भी अपने बच्चे को खांसी शुरू होते ही घर में रखा कफ सिरप पीला देती थी तो अब ऐसी गलती बिल्कुल ना करें। जी हां, हाल ही में मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा और राजस्थान में कथित रूप से कफ सिरप पीने से 11 बच्चों की मौत की खबर सामने आई। जिसके बाद केंद्र सरकार ने एडवाइजरी जारी करते हुए दो साल से कम उम्र के बच्चों को खांसी और सर्दी की दवाइयां नहीं देने के लिए कहा है। आशंका जताई जा रही है कि बच्चों को दी गई खांसी की दवा का संबंध उनकी मौत से जुड़ा हुआ हो सकता है। इस मामले की गहराई से जांच करने के लिए केंद्र ने राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (NCDC), राष्ट्रीय वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.