सहारनपुर, फरवरी 22 -- बड़गांव। गांव मिर्जापुर में दूल्हे ने दहेज के खिलाफ कदम बढ़ाया है। दूल्हे ने शगुन में दिए 11 लाख रुपए का शगुन वापस कर एक रुपया लेकर शादी की। शनिवार रात गांव मिर्जापुर निवासी सतीश सिंह की बेटी अंजली की हरियाणा के गोंदर गांव से बारात आई थी। बारात के स्वागत के बाद दूल्हन के पिता ने दूल्हे विकास को शगुन में 11 लाख रुपए कैश दिया। दूल्हे नें दहेज लेने से इनकार कर शगुन में एक रुपया लेना स्वीकार किया। लड़की पक्ष के आग्रह करने पर भी दूल्हे नहीं माना और दुल्हन ही दहेज कहकर हाथ जोड़ लिए। दूल्हे के पिता मास्टर पवन सिंह का कहना है कि उसे बेटे के फैसले पर गर्व है। दुल्हन से बढ़कर कोई दहेज नही होता। युवाओं को समाज ने फैली दहेज प्रथा के खिलाफ आगे आना चाहिए। दूल्हे के फैसले की क्षेत्र में प्रशंसा हो रही है। वहीं दुल्हन अंजली भी दूल्ह...