बुलंदशहर, दिसम्बर 11 -- बुलंदशहर, वरिष्ठ संवाददाता मुजफ्फरनगर के सोरम में आयोजित सर्व खाप पंचायत में खाप के सरदारों ने जाट समाज से बगैर दहेज की शादी करने और मृत्यु भोज नहीं करने की अपील का असर बुलंदशहर जनपद में दिखाई दे रहा है। दूल्हे ने दहेज में मिले 51 लख रुपए वापस कर एक चांदी के सिक्के से विवाह किया है। मेरठ रोड स्थित निजी मैरिज होम में बुलंदशहर के विवेक का मथुरा की कृष्णा से दहेज मुक्त विवाह हुआ है। दूल्हा विवेक के बड़े भाई भारतीय किसान यूनियन टिकैत के एनसीआर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह उर्फ मंटू चौधरी ने बताया कि सर्व खाप द्वारा लिए गए निर्णय के क्रम में मथुरा की कृष्णा से उनके भाई ने बगैर दहेज विवाह किया है। विवेक ने दहेज में मिली 51 लाख रुपए की नकदी को माथे से लगाकर वधु पक्ष को वापस लौटा दिया। बुलंदशहर में हुई बिना दहेज की शादी को सर्व स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.