औंग(फतेहपुर), दिसम्बर 6 -- यूपी के फतेहपुर में प्रेम-प्रसंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। औंग थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार रात जयमाल के बाद दुल्हन ने कीटनाशक पी लिया। यही नहीं उसने शादी से इनकार करते हुए कहा कि वह अपने प्रेमी से विवाह करेगी। मामला प्रेमी तक पहुंचा तो उसने शादी से मना कर दिया। उधर दूल्हा भी शादी से इनकार करते हुए बारात वापस ले गया। दोनों जगह से ठुकराए जाने के बाद शनिवार को युवती जबरन प्रेमी के घर में घुस गई। वह प्रेमी से शादी करने पर अड़ी है। गुजरात में रह रहे प्रेमी को गांव बुलाया गया है। गांव निवासी एक युवती की शादी बिंदकी कोतवाली के रजीपुर निवासी छेदीलाल निषाद से तय हुई थी। रजीपुर से शुक्रवार को बैंड बाजे के साथ बारात पहुंची। बारात का धूमधाम से स्वागत किया गया। आगवानी के बाद जयमाल की रस्म हुई। दुल्हन ने जयमाल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.