पाली (हरदोई), फरवरी 9 -- यूपी के हरदोई में शादी में बखेड़ा हो गया। दुल्हन की हरकत के चलते बारात वापस ले जानी पड़ी। जयमाल स्टेज पर आते ही दुल्हन के टेढ़ा-मेढ़ा मुंह बनाने और फिर अपने कपड़े इधर-उधर खींचने पर वरमाला से ठीक पहले एक दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया। काफी देर तक पंचायत और समझाने-बुझाने के बाद भी जब दूल्हा शादी के लिए तैयार नहीं हुआ तो पुलिस बुलाई गई। पुलिस ने भी दूल्हे को समझाने की कोशिश की, पर बात नहीं बन सकी और अंततः बारात बिना दुल्हन के ही लौट गई। पाली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी शाहजहांपुर के परौर थाना क्षेत्र के गांव देवहड़ा निवासी हरिपाल सिंह के बेटे भूपेंद्र से एक साल पहले तय की थी। छह फरवरी को तिलक की रस्म हुई। आठ फरवरी को भूपेंद्र बारात लेकर पाली कस्बे के एक मैरिज लॉन पहुंचा। बारात का जोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.