नई दिल्ली, मार्च 3 -- यूपी के आजमगढ़ जिले में बरदह के भैंसकुर गांव में शनिवार की रात द्वारपूजा के लिए जाते समय करंट की चपेट में आकर झुलसे दूल्हे को देर रात अस्पताल से लाकर शादी कराई गई। प्रशासन ने घंटे भर में शादी की रस्म पूरी कराई। इसके बाद दुल्हन की विदाई कराई गई। मेंहनगर थाना क्षेत्र के देवइत गांव निवासी सूरज सरोज पुत्र राजनाथ सरोज अपने ननिहाल कुशमुलिया गांव में रहता है। वह तीन भाइयों में बड़ा है। शनिवार को सूरज की शादी थी। बारात बरदह थाना क्षेत्र भैंसकुर गांव निवासी लालचंद सरोज के घर गई थी। रात करीब नौ बजे द्वारपूजा के लिए दूल्हा सजावटी रथ पर सवार होकर बारातियों के साथ जा रहा था। मजदूर गोलू बेनवंशी और मंगरू बेनवंशी सिर पर रोड लाइट रखकर साथ में चल रहे थे। इस दौरान उनकी लाइट ऊपर से गुजरी हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गई। झुलस कर दोनों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.