सहारनपुर, जुलाई 30 -- सरसावा। थाना क्षेत्र के एक गांव में दहेज मामले में अब नया मोड़ आ गया है। शादी समारोह से पहले खाने में बिरयानी व बुलेट मांगे जाने के चर्चित मामले में दूल्हे पक्ष की ओर से गांव का सरपंच तथा दूल्हे का ताऊ सामने आये। उन्होंने कहा कि दहेज बहुत बड़ा अभिशाप है। उन्होंने लड़की पक्ष से माफी मांगी। तो दोनों पक्षों में समझौता हो गया। मौलाना ने लड़का-लड़की का इस्लाम धर्म की रोशनी में निकाह करा दिया। थाना सरसावा के गांव में हरियाणा राज्य के जनपद यमुनानगर के एक गांव से बारात आनी थी। लेकिन दूल्हे पक्ष ने खाने में बिरयानी व बुलेट की मांग रख दी, जिस कारण बारात नहीं आई। इसको लेकर लड़की पक्ष व दूल्हे पक्ष के लोगों के बीच सोमवार देर रात करीब सात घंटे तक लगातार पंचायत चलती रही। पंचायत में दूल्हा पक्ष की ओर से गांव के सरपंच, पूर्व सरपंच, ...