कौशाम्बी, नवम्बर 27 -- मंझनपुर, संवाददाता। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के पन्नोई गांव निवासी ननकू लाल ने बताया कि 25 नवंबर को उसके बड़े बेटे मनीष की बारात कोखराज इलाके के पांडेयमऊ गई थी। वहां डीजे पर डांस करने को लेकर गांव के ही विपक्षियों ने झगड़ा करना शुरू कर दिया। आरोपियों ने पीड़ित के छोटे बेटे आशीष व साढ़ू के बेटे रमेश की पिटाई की। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मुलायम, विकास, कल्लू, लड्डू व पांच अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर घायलों का मेडिकल करा दिया है। इंस्पेक्टर सीबी मौर्य का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.