अमरोहा, जनवरी 6 -- हसनपुर, संवाददाता। नगर के एक मैरिज हाल में शादी के दौरान दूल्हे के रिश्ते के भाई ने स्कॉर्पियो पर खड़े होकर जमकर नोट बरसाए। लगातार पांच मिनट तक वह नोट बरसाता रहा। नोट लूटने के लिए आसपास मौजूद लोगों के बीच होड़ मच गई। मामला बीती 28 दिसंबर का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक रहरा थाना क्षेत्र की गांव निवासी युवती की बारात थाना सैद नगली क्षेत्र के उझारी कस्बे से आई थी। देर रात बारात नगर के संभल बाईपास के मैरिज हॉल के बाहर पहुंची बारात में दूल्हे के रिश्ते के भाई समेत कई युवक अपने-अपने वाहनों में सवार थे। जैसे ही बारात में बारात घर के सामने पहुंची कि दूल्हे का रिश्ते का भाई स्कॉर्पियो की छत पर खड़ा होकर नोट बरसाने लगा। 500 के नोटों की कई गड्डियां उसने बिखेर डालीं। सोमवार को मामले का वीडियो वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। हाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.