लखनऊ, फरवरी 20 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। अमेठी जिले के शादी समारोह के दौरान दूल्हे के पिता से बाइक सवार बदमाश रूपयों से भरा बैग छीन कर फरार हो गए।घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।पुलिस टीम द्वारा आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरो को भी खंगाला जा रहा है। अमेठी कोतवाली क्षेत्र के कस्बा स्थित अमर मैरिज लान के पास का है जहां बीती रात संग्रामपुर थाना क्षेत्र के तिवारीपुर करनाईपुर गांव के रहने वाले पूर्व शासकीय अधिवक्ता रंगनाथ मिश्रा के बेटे दीपक मिश्रा की बारात अमर मैरिज लान में आई थी।दूल्हा दीपक मिश्रा मिनिस्ट्री आफ होम अफेयर्स में सांख्यिकी अधिकारी के पद पर तेलंगाना में तैनात है जबकि दुल्हन निवेदिता पुत्री अंबिका तिवारी ठेंगहा गांव के रहने वाली हैं। बीती रात करीब 10 बजे गाजे बाजे के साथ ककवा रो...