बिजनौर, दिसम्बर 12 -- क्षेत्र के गांव ढेला अहीर में शादी से पहले व बाद में दूल्हे के गांव में धमकी भरे पत्र डाले गए। इससे परिवार दहशत में आ गया, जिसके चलते पुलिस सरंक्षण में बुधवार रात उत्तराखंड में शादी संपन्न हुई। गुरुवार सुबह बारात लौटने के बाद, देररात फिर किसी ने दूल्हे के घर के बाहर और गांव में एक और धमकी भरा पत्र डाल दिया, जिसमें उसे अंजाम भुगतने की धमकी दी गई है। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव ढेला अहीर निवासी नरेश कुमार घाघट के पुत्र भोलू उर्फ कृष्ण कुमार घाघट की बारात उत्तराखंड के रुड़की में बुधवार को जानी थी। वहीं मंगलवार की रात में गांव के रास्ते और दूल्हे के घर के बाहर किसी ने धमकी भरे पत्र डाल दिए और बारात ले जाने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। घबराए दूल्हे ...