कौशाम्बी, मई 6 -- पुरामुफ्ती के एक गांव से सोमवार की रात दूल्हे की हालत देखकर नाराज दुल्हन ने बारात ही लौटा दी। घंटों पंचायत चली, लेकिन दुल्हन अपनी जिद पर अड़ी रही। जिला मुख्यालय के एक गांव से सोमवार को पुरामुफ्ती के गुरुद्वारा के समीप बारात गई थी। जयमाला के दौरान दूल्हे को देख कर अचानक दुल्हन खफा हो गई। दूल्हे को दुल्हन ने पतला दुबला बताया, साथ ही उसकी हरकत से भी वह नाराज थी। दुल्हन ने स्टेज पर वरमाला तोड़ कर फेंक दी। आरती की थाली को भी फेंक दिया। इससे वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। दुल्हन के वापस जाते ही बारात में हड़कंप मच गया। घंटों पूछायत हुई, लेकिन दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। भोर में बिना दुल्हन के ही बारात वापस चली आई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.