गिरडीह, दिसम्बर 6 -- गिरिडीह प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह में बुधवार की रात एक शादी समारोह में दूल्हा व दुल्हन पक्ष के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मंडप में चल रही रस्में रोक दी गयी। हालांकि बाद में पुलिस हस्तक्षेप के बाद विवाह तो हुआ पर जो मंडप विवाह के लिए सजा था वहां नहीं बल्कि मुफस्सिल थाना के पास के मंदिर में हुई। बताया जाता है कि धनबाद के गोमो से बारात सिहोडीह आयी थी। बारात आने के बाद बारातियों का स्वागत जोर-शोर से किया गया और दोनों परिवार खुशी के माहौल में डूबे थे। जयमाला की रस्म शांतिपूर्वक पूरी हो गई। इसके तुरंत बाद अचानक शादी की मुख्य रस्में शुरू होने से ठीक पहले दूल्हा व दुल्हन पक्ष के बीच माहौल तनावपूर्ण हो गया। किसी बात को लेकर दूल्हे के भाई और दुल्हन के पिता के बीच तीखी नोक-झोंक हो गई। देखते-देखते विवाद इतना बढ़ ...