नरकटियागंज, मार्च 9 -- बिहार के पश्चिम चंपारण में शादी समारोह का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। शादी तो नहीं हुई पर चर्चा दूर दूर तक चली गई। दूल्हे के पिता ने दस हजार के लिए रस्म निभाने से मना किया तो दुल्हन ने शादी से ही इनकार कर दिया। सबसे बड़ी बात यह कि दूल्हा फर्जी इंजीनियर था तो शादी के जेवर नकली। और तो और दुल्हन का ससुर भी नकली ठेकेदार निकला। इस गड़बड़झाला में बेचारे रिश्तेदार बेमतलब घंटों तक बंधक बने रहे। मामले में पंचायत जारी है। शादी में कन्या निरीक्षण के समय दहेज के बकाए रुपए की मांग पर एक लड़की ने शादी से इंकार कर दिया। घटना नगर के वार्ड नौ की है। लड़की द्वारा शादी से इंकार करने के बाद लड़की पक्ष ने रामनगर के विलासपुर गांव निवासी दुल्हा हिमांशु कुमार,उसके पिता सुभाष साह समेत सात लोगों को बंधक बना लिया। शिकारपुर पुलिस जांच में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.