आगरा, फरवरी 9 -- शहर के मोहल्ला मोहन बाल्मीकि बस्ती में विवाह समारोह के दौरान अतिरिक्त दहेज में कार की मांग पूरी नहीं होने पर दूल्हा ने स्टेज पर ही हंगामा भी शुरू कर दिया। वरमाला नहीं पहनते हुए दुल्हन से गाली गलौज व मारपीट तक कर डाली। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दूल्हा पक्ष को हिरासत में लिया है। मामले में दुल्हन की मां ने शहर कोतवाली पुलिस को दूल्हा व उसके परिवारीजनों के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। शहर कोतवाली पुलिस में दी तहरीर में मोहल्ला मोहन बाल्मीकि बस्ती निवासी एक महिला ने बताया है कि उसने अपनी बेटी की शादी हाथरस निवासी युवक से तय की थी। रविवार की शाम बरात उसके द्वार पर पहुंची। बरात चढ़त की कार्रवाई पूरी होने के बाद दूल्हा दुल्हन स्टेज पर थे, दोनों एक-दूसरे के लिए वरमाला लिए खड़े थे। तभी अचानक दूल्हा ने दुल्हन...