नई दिल्ली, दिसम्बर 16 -- गृहणियों का ज्यादातर समय किचन में ही बीतता है। दिनभर में खाना बनाने से ले कर तमाम तरह के कई काम पड़ते हैं, जो कई बार काफी चैलेंजिंग भी हो जाते हैं। रसोई का काम निपटाते हुए कई छोटी-मोटी दिक्कतें आती रहती हैं, तो कभी काम हद से ज्यादा भी बढ़ जाता है। ऐसे में छोटे-छोटे किचन हैक काफी काम आते हैं। ये आपकी मेहनत को भी आधा कर देते हैं और कई प्रॉब्लम चुटकियों में हल हो जाती हैं। सोशल मीडिया पर चटोरी चेतना के नाम से मशहूर चेतना भल्ला अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर ऐसे ही कमाल के किचन हैक शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने 5 हैक और शेयर किए हैं, जो आपका काम काफी आसान बना देंगे। आइए जानते हैं -बेकिंग सोडा से करें सिंक की सफाई किचन सिंक अक्सर गंदी रहती है और कई बार ब्लॉक भी हो जाती है। ऐसे में खाने वाला सोडा आपकी मदद कर सकता ह...