साहिबगंज, दिसम्बर 30 -- पतना/बरहड़वा। मालदा डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता मंगलवार को बरहड़वा पहुंचे। उन्होंने पहले बरहड़वा पत्थर लोडिंग साइडिंग का निरीक्षण किया। इस क्रम में वहां चल रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली । कार्य में लगे पदाधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीआरएम ने साइडिंग में सुरक्षा मानकों, कार्य की गुणवत्ता और समयबद्ध निष्पादन पर विशेष ध्यान देने की बात कही। इसके बाद डीआरएम ने बरहड़वा रेलवे स्टेशन का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन के रनिंग रूम, यात्री प्रतीक्षालय, टिकट घर, सिग्नल रूम सहित अन्य महत्वपूर्ण हिस्सों का जायजा लिया। रनिंग रूम में लोको पायलट और गार्ड के लिए उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने साफ-सफाई, विश्राम व्यवस्था व मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने पर जोर दिये। न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.