सिमडेगा, फरवरी 12 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। विधायक भूषण बाड़ा ने केरसई प्रखंड में मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजनांतर्गत पहाड़साड़ा के रंगाटोली पथ में स्थित खालीजोर नदी पर बनने वाले पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। मौके पर उन्होंने शिलापट्ट का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पुल और सड़क केवल निर्माण कार्य नहीं विकास की जीवनरेखा हैं। बरसात के दिनों में जब नदियां उफान पर होती हैं तब सबसे अधिक परेशानी विद्यार्थियों, मरीजों और किसानों को झेलनी पड़ती है। आज का यह शिलान्यास उन समस्याओं के स्थायी समाधान की दिशा में एक ठोस कदम है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना का उद्देश्य दूर-दराज के गांवों को मुख्य सड़क मार्ग से जोड़ना है। ताकि शिक्षा, स्वास्थ्य और बाजार तक पहुंच सुगम हो सके। हमारा संकल्प है कि सिमडेगा का कोई भी गा...