नई दिल्ली, फरवरी 1 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। अन्य राज्यों से पढ़ाई के लिए राजधानी आने वाली छात्राओं के लिए रहने का ठिकाना ढूंढना सबसे बड़ी चुनौती होती है। ऐसे में हर जिले में छात्राओं के लिए छात्रावास की सुविधा होने से इन्हें पढ़ाई में सहूलियत होगी। छात्राओं ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय, जामिया मिलिया इस्लामिया और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की बात करें तो यहां बाहर से आने वाली अधिकतर छात्राओं को छात्रावास सुविधा नहीं मिल पाती। ऐसे में कॉलेज और विश्वविद्यालय के आस-पास ऊंची कीमतों पर कमरा या पीजी में रहने को मजबूर होना पड़ता है। केंद्र सरकार घोषणा के बाद अब यह परेशानी दूर होने की उम्मीद है। एमएससी माइक्रोबायोलॉजी की छात्रा अंकिता सिंह ने बताया कि हर जिले में छात्रावास होना बेहद जरूरी है। इससे छात्राओं को सुरक्षा मिलेगी ...