कानपुर, दिसम्बर 16 -- कानपुर वरिष्ठ संवाददाता मुक्ति का दाता तारणहारा...खामोश रातों की ठंडी हवाओं..दूर एक तारा..जैसे खुशी का इजहार करते मसीही गीत मंगलवार को क्राइस्ट चर्च में कैंडल लाइन सर्विस (आराधना) की जीनत बने। रेव्ह. संतोष पांडेय, रेव्ह सुंदर लाल, रेव्ह, अनिल प्रकाश, रेव्ह. डायमंड यूसुफ, प्रमेश मैसी, अंकित एंडरसन ने विश्व शांति के लिए विशेष प्रार्थना की। क्राइस्ट चर्च में प्रभु यीशु की शान में मधुर गीत प्रस्तुत किए गए। वाद्य यंत्रों के साथ जब क्वॉयर ने इन गीतों को गाया तो चर्च में उल्लास दिखा। चर्च के पास्टर पेव्ह. संतोष पांडेय ने प्रभु यीशु मसीह का शुभ संदेश सुनाया। शुरुआत प्रार्थना से हुई। इसके बाद ओल्ड टेस्टामेंट का अंश पढ़ा गया। फिर क्वॉयर ने एक के बाद एक मसीही गीत गाए। हिंदी, इंग्लिश के गीतों को सुंदर लय ताल के साथ जब गाया गया त...