गाजीपुर, मार्च 26 -- जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। आदर्श नगर पालिका परिषद स्थित दूरहिया बुद्धिपुर मोहल्ले की मुख्य सड़क सालों से जर्जर और गड्ढा युक्त है। इसके बाद भी पालिका स्तर पर सड़क मरम्मत कराने से लेकर लापरवाही कर रही है। वहीं इस इलाके में साफ-सफाई नहीं होने के चलते गंदगी और मच्छरों के प्रकोप बढ़ गया है। इलाके के नेसार अहमद खान वारसी, नेहाल खान, हयात खान वारसी, आरिफ खान वारसी, इजहार खान, कासिम खान, काजिम खान, जहीर खान सहित आदि लोगों ने बताया कि नालियां गंदगी से पटी रहती हैं। दर्जनों हैंडपंप खराब पड़े होने के कारण पेयजल की व्यवस्था की बदहाली से लोगों को स्वच्छ पानी नहीं मिल पा रहा है। लोगों ने कहा कि नालियों में गंदगी और मच्छरों के प्रकोप से आते जाते लोगों के साथ स्थानीय लोग परेशान हैं। दूरहिया बुद्धिपुर के पास डोम बस्ती के बच्चे खुले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.