पटना, जनवरी 1 -- दूरसंचार विभाग, भारत सरकार के बिहार सेवा क्षेत्र में कार्यरत अपर महानिदेशक बाबू राम 31 दिसंबर, 2025 को सेवानिवृत्त हो गये। बाबू राम भारतीय दूरसंचार सेवा के 1988 बैच के अधिकारी हैं। अपने 38 वर्ष दस महीने के सेवा काल में बाबू राम महाराष्ट्र, पंजाब, उत्तर प्रदेश, नगालैंड, बिहार आदि राज्यों में अपनी सेवाएं दी। बाबू राम अपने कार्यकाल में बिहार और झारखंड राज्यों में डिजिटल भारत निधि से संचार सेवाओं के ग्रामीण क्षेत्रों में विस्तार, साइबर सुरक्षा आदि के क्षेत्र में विभाग का नेतृत्व किया है। इसकी जानकारी दूर संचार विभाग के प्रशासन निदेशक मनीष कुमार ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...