रामपुर, फरवरी 23 -- बिलासपुर। जीडी गोयनका स्कूल में खगोल विज्ञान पर आधारित स्टार गेजिंग सत्र का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एस्ट्रो पाठशाला के सहयोग से संपन्न हुआ। शनिवार की शाम विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने दूरबीन की सहायता से चंद्रमा, ग्रहों तथा विभिन्न नक्षत्रों का अवलोकन किया। साथ ही ब्रह्मांड से संबंधित रोचक एवं वैज्ञानिक जानकारियां प्राप्त की। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने पर बल दिया। अकादमिक डायरेक्टर रुचि गोयल एवं प्रधानाचार्या रुपाली पुरी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में जिज्ञासा, तार्किक सोच एवं नवाचार की भावना को सुदृढ़ करते हैं। कार्यक्रम में अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उत्साहपूर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.