हल्द्वानी, नवम्बर 25 -- हल्द्वानी। लालडांठ चौराहे के पास स्थित मैट्रिक्स मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में एक महिला मरीज (जो खुद सरकारी अस्पताल में नर्स है) के लीवर और कॉमन बाइल डक्ट में फंसे बड़े एस्केरिस कीड़े (गोल कृमि) को निकाला गया है। यह काम हॉस्पिटल के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. अजय कांडपाल व लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. वीरेंद्र पंगती की टीम ने ईआरसीपी व एंडोस्कोपिक तकनीक से बिना चीरा लगाए किया। मरीज को एक महीने से पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द था। अल्ट्रासाउंड-एमआरआई में कीड़ा आधा लीवर व आधा सीबीडी में फंसा पाया गया। हॉस्पिटल निदेशक डॉ. प्रदीप पाण्डेय ने बताया कि मरीज पूरी तरह स्वस्थ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.