देहरादून, नवम्बर 29 -- राज्य सभा सांसद नरेश बंसल और अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रोशन लाल अग्रवाल ने शनिवार को शिवाजी धर्मशाला में अग्रोहा धाम हरियाणा की धार्मिक यात्रा में जाने वाले यात्रियों की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये यात्री हरियाणा के हिसार जिले के निकट अग्रोहा धाम में समृद्ध और विकसित भारत निर्माण के लिये होने वाले 18 कुण्डीय महा यज्ञ में भाग लेंगे और कुलदेवी महालक्ष्मी की विशेष आराधना करेंगे। अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष योगेश अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री राजकिशोर जैन, प्रदेश चिकित्सा प्रमुख डॉ. एसके अग्रवाल, नरेन्द्र गोयल, डॉ. इंदिरा अग्रवाल, प्रमोद गर्ग, सविता अग्रवाल, शालू जैन, सुधीर अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, पुष्पा अग्रवाल संग यात्रियों ने कुलदेवी महालक्ष्मी, अग्रसेन महाराज तथा...